इंदौर में चार्टर्ड बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर, एक छात्र सहित चार लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौराहे पर स्कूल बस को पीछे से यात्री बस द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गई जो की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है पूरे मामले में बस चालक सहित अन्य दो लोग घायल हुए तो वहीं दो से तीन बच्चों को मामूली चोटे आई हैं….।

दरअसल इंदौर शहर में इस जहां एक और यातायात गड़बड़ा रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्कूल की बसें हादसे का शिकार होती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत फिर एक बार निजी स्कूल की बस के साथ हादसे की घटना हुई है जिसमें बताया जा रहा है कि निजी यात्री बस द्वारा पीछे से स्कूल बस को टक्कर मारी गई थी इसके बाद हादसा हुआ है और इसके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमें बाकायदा नजर आ रहा है कि किस तरह से बस चालक ने बस में ब्रेक ना लगाते हुए सीधे स्कूल की बस में जातक रही बताया जा रहा है कि यात्री बस की ब्रेक नहीं लगने के कारण ही हादसा हुआ है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Exit mobile version