इंदौर में घर के पास युवक को चाकू मारे:शरीर पर मिले पांच से ज्यादा घाव, हालत गंभीर, चाकूबाजी की दो और वारदात में 3 युवक घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर में सोमवार देर रात एक 19 साल के युवक पर चार बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस (19) पुत्र विजय, निवासी मूसाखेड़ी को उसके परिजन उपचार के लिए रात करीब 12:30 बजे एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। प्रिंस के शरीर पर चाकू के करीब 5 वार थे। परिजनों ने बातचीत में बताया कि इलाके में रहने वाले शुभम, राजा, करण और अंबू से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोपियों ने एक मत होकर प्रिंस को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोग बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने हथियार लहराकर उन्हें भी धमकाया। प्रिंस के परिवार में उसका भाई है। वह डिस्पोजल बनाने का काम करता है। घर पर ही इसकी मशीन लगा रखी है।

TAGGED:
Exit mobile version