पूरे इंदौर शहर में नमामि गंगे अभियान वंदे जलम चलाया जा रहा है जिसके तहत ग्राउंडवाटर कंजर्वेशन के लिए वाटर रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं। यह एक्टिविटी सीएसआर के तहत अलग-अलग संस्थानों में चल रही है इसका भूमि पूजन आज इंदौर के एसजीएस आईटीएस कॉलेज में नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा और एसजीएसआईटीएस के डायरेक्टर राकेश सक्सेना द्वारा किया गया ।
एक्स
जानकारी देते हुए नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा की नगर निगम द्वारा ग्राउंडवाटर को बचाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है जहां 53 बावड़ियों और 27 तालाब और कुओं को बचाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है इसी के तहत 5 जून से 16 जून तक अलग-अलग स्थान पर नमामि गंगे अभियान के तहत जल संरक्षण किया जा रहा है इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में आज शाफ्ट पिट बनाई गई है जिसमें एक लाख गैलन पानी इसके जरिए जमीन में उतारा जाएगा।इस प्रकार के करीब 20 पिट पूरे इंदौर में बनाए जा रहे हैं जिससे इंदौर के ग्राउंड वाटर लेवल को मेंटेन किया जा सके।
