इंदौर में खुले बोरवेल की सूचना देने पर कलेक्टर देंगे दस हजार रुपए का इनाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन दिनो मध्य प्रदेश से नहीं देशभर में आए दिन यह खबरें सुनने को मिल रही है कि बोरवेल की खुदाई के दौरान बोरवेल का होल खुला रह गया जिसके चलते आए दिन बच्चों की गिरने की जानकारी सामने आ रही है इन्हीं खबरों को देखते हुए इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हमने जिला पंचायत और अन्य एजेंटीयों को उसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है की जगह-जगह जाकर वह जांच करें कि कहीं पर भी बोरवेल खुला ना हो अगर खुल पाया जाता है या बगैर अनुमति के खुदाई हो रही है तो उनके खिलाफ सख्त सशक्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही हमने एक और प्रावधान भी लेकर आए हैं आम जनता से भी अपील करते हैं कि उनकी नजरों में भी अगर कहीं पर खुला हुआ बोरवेल दिखाई देता है तो वह कलेक्टर कार्यालय को सूचित करें उन्हें ₹10000 का इनाम भी दिया जाएगा

Exit mobile version