इंदौर में खिलजीपुर विधायक के पोते ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में खिलजीपुर के विधायक के पोते द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक गांधीनगर थाना क्षेत्र में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे विजय डांगी निवासी राजगढ़ उम्र 19 वर्षी युवक द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है बताया जा रहा है कि मृतक खिलजीपुर के विधायक का पोता है और वह यहां पर पिछले कई वर्षों से रहकर पढ़ाई कर रहा था मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने आत्महत्या का कारण किसी को भी नहीं बताते हुए उसके कमरे में मौजूद टेडी बेयर के साथ छेड़छाड़ ना करने की बात का भी जिक्र किया है पूरा मामले में पुलिस ने मृग काम करते हुए सुसाइड नोट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

Exit mobile version