इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा एक ताजा मामला विजयनगर थाना क्षेत्र में सामने आए जहां एक कारोबारी को मदद के लिए फोन लगाकर फर्जी एसएमएस के माध्यम से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया..
इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले सुरेंद्र त्यागी नमक फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की एक मोबाइल नंबर से उनके पास कॉल आया था और परिचित के रूप में बात करते हुए कहा कि मैं आपको एक ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहा हूं रुपए और मेरे एक परिचित दोस्तों का आप ट्रांसफर कर दीजिएगा मुझे नहीं हो रहा है फरियादी ने मानवता के नाम पर सामने वाले व्यक्ति की बात मान ली और उसके बाद उन्हें फर्जी तरीके से मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें 96 हजार रुपए दर्शाया गया था जिसके बाद 45000 और 51000 की राशि बताए हुए नंबर पर ट्रांसफर करें लेकिन जब खाते में चेक किया तो कोई रुपया आया ही नहीं था और मैसेज भी फर्जी था लेकिन उनके द्वारा जो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया जिसके कारण से उनके खाते से रुपए कट गए फिलहाल पुलिस नंबर के आधार पर जांच में जुटी हुई है….।
