इंदौर में कलेक्टर ऑफिस के सामने दुकान में लगी आग:रूई दुकान और गैरेज में रखी दो-तीन बाइक को हुआ नुकसान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कलेक्टर ऑफिस के सामने एक रूई की दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया। शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा होने की बात सामने आई है। यहां पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक मोती तबेला फायर परिसर के बाहर बनी एक रूई की दुकान में शुक्रवार सुबह आगजनी हो गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडी 5 मिनट में पहुंच गई। आग में रूई की दुकान और उसके पास बने दो गैरेज चपेट में आए हैं। हादसे में को जनहानि नहीं हुई है। दुकान के अंदर रखा सामान और दो-तीन बाइक को नुकसान हुआ है।

Exit mobile version