इंदौर की हीरानगर थाना क्षेत्र में शटर तोड़कर एटीएम मशीन में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं उनसे तोड़फोड़ में प्रयोग किया हुआ सामान भी जप्त किया गया है और पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है…।
पुलिस के मुताबिक इंडिया वन का एटीएम गोरी नगर सब्जी मंडी के नजदीक लगा हुआ था जहां पर 2 दिन पहले अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी जिस पर से एटीएम के मैनेजर योगेश मेघवानी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत को जुटाते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अजय उर्फ पपीता निवासी गोरी नगर और आनंद उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से तोड़फोड़ में प्रयुक्त किए गए सामान सहित अन्य कई वस्तुएं जप्त की गई है और उनसे अन्य चोरी के मामले में भी पूछताछ की जा रही है
