इंदौर में एक ही दिन एक ही समय पर दो संस्कार यात्रा निकलेगी ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

12 सालो से इंदौर के लोक नायक चौराहे से निकलने वाली संस्कार यात्रा को लेकर युवाओं की हुई बैठक

इंदौर के 60 फिट रोड से विद्या धाम तक फिर गुजेंगे परशुराम के जय जय कारे

श्री परशुराम युवा सेना, निकालेगी परंपरागत संस्कार यात्रा ,

आज संस्कार यात्रा को लेकर युवा सेना की बैठक हुई जिसमें नगर अध्यक्ष पंडित प्रफुल्ल दुबे , महासचिव गौरव पांडेय ने बताया युवा सेना द्वारा परंपरागत संस्कार यात्रा 5 मई को शाम 6 बजे 60 फीट रोड से निकाली जायेगी जिसमे बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे और युवा सेना के संस्थापक वैभव पांडेय, संरक्षक बबलू शर्मा ने बताया ब्राह्मणों को संगठित करने के लिए युवाओं के साथ अब परशुराम सेना का गठन किया गया जिसकी कार्यकारिणी सर्वसहमति से बनाई गई नियुक्ति पत्र 5 मई को यात्रा में दिया जायेगा , मीडिया प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया परशुराम सेना और परशुराम युवा सेना मिलकर ब्राह्मण समाज को संगठित करने और आगे बड़ाने का कार्य करेंगे। परशुराम सेना में 40 वर्ष से ऊपर के सदस्य कार्य करेंगे वही 40 से नीचे युवा सेना का कार्य करेंगे जिससे समाज के युवाओं को मार्गदर्शन भी मिलेगा और समाज मजबूत होगा। सभी का मार्गदर्शन आशीष शुक्ला , राजा वाजपाई ने किया

- Advertisement -
Exit mobile version