इंदौर में अप्रैल फूल बनाने में गई छात्र की जान स्टूल फिसलने से लगी फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में आत्महत्या के मामले एक के बाद एक लगातार सामने आ रहे हैं ऐसी कड़ी में एक आत्महत्या की घटना सामने आई इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में जहां पर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए वीडियो कॉल किया वह इसी दौरान उसे फांसी लग गई फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वहीं अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अभिषेक की उम्र 18 साल थी और वह पढ़ाई कर रहा था लेकिन इसी दौरान उसने अपने कमरे से 1 अप्रैल होने की वजह से अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी का फंदा लगाकर वीडियो कॉल किया और वीडियो कॉल करने के दौरान वह एक स्टूल पर खड़े होकर पंखे में रस्सी डालकर अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन इसी दौरान वीडियो कॉल करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और इसी दौरान युवक को फांसी लग गई यह जब पूरी घटना घटित हुई उसे दौरान वीडियो कॉल पर युवती मौजूद थी उसने इस पूरा घटनाक्रम देखा और तुरंत पूरे मामले की जानकारी युवक के ही परिजनों तक पहुंचाई इसके बाद परिजन उसके कमरे में पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतर कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन काफी देर हो जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक के पास से किस तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है तो वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version