इंदौर में अगरबती कारखाने में लगी आग:तीन इमली चौराहे के पास टीन शेड की दुकानों में शार्ट-शर्किट के चलते हुई घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर इलाके के तीन इमली चौराहे के पास सोमवार दोपहर एक अगरबती कारखाने में आग लग गई। कच्चे माल में आग लगने से काफी तेजी से फैल गई। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों के मुताबिक घटना आग टीन शेड की बनी दुकानों में शार्ट-शर्किट के चलते आग लगी है। आग के चलते यहां पर काफी धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड स्टेशन पर सूचना दी। इसके बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग से यहां सेंट, अगरबती बनाने में उपयोग होने वाले रॉ मटेरियल और प्लास्टिक का सामान जल गया। आग लगने की शुरुआत में ही यहां से लोगों को बाहर निकल गए थे।

Exit mobile version