इंदौर; पेट्रोल पंप मालिक और भतीजे पर चाकू से हमला:बुलटे के साइलेंसर से पटाखे फोड़ने की बात पर विवाद; CCTV में कैद हुई घटना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तेजाजी नगर में शनिवार देर रात करीब 1 बजे के लगभग दो नाबालिग सहित चार लड़कों ने एक पेट्रोल पंप मालिक और उनके भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने वहां एक बदमाश को पकड़ लिया। गंभीर हालत में पंप मालिक और उनके भतीजे को विशेष जूपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को पुलिस ने नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक दीपेश पुत्र गयादीन वर्मा निवासी लिबोदी खंडवा रोड और वरूण पुत्र मुकेश वर्मा पर चाकू से हमला करने के मामले में राज पुत्र मुशीलाल निवासी सिद्वी विनायक फार्म हाउस दो नाबालिग सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। दीपेश ने बताया कि वह तेजाजी नगर में एसएस पेट्रोल पंप संचालित करते है। रात में उन्हें कर्मचारी ने जानकारी दी कि पंप पर कुछ लड़के बुलेट के साइलेंसर से पटाखे फोड़ रहे है।
इसके बाद वरुण ने उन्हें समझाया तो मारपीट करने लगे। दीपेश मौके पर पहुंचे और वरुण का बचाव कर लड़कों को मौके से रवाना किया। करीब एक घंटे बाद सभी लड़के हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने वरूण और दीपेश पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दीपेश ने एक आरोपी को पकड़ा तो उस पर दो से ज्यादा चाकू के वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में कर्मचारियों ने घायल अवस्था में दीपेश और वरुण को अस्पताल भेजा।
इधर जानकारी के बाद देर रात पुलिस ने दोनों के बयान लिए। रविवार सुबह इस मामले में केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से दो नाबालिग है।

TAGGED:
Exit mobile version