इंदौर पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस,बाइक सवारों के साथ की थी मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर पुलिसकर्मी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई की थी फिलहाल इस पूरे मामले में मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का आज जुलूस निकाल दिया,लेकिन पकड़ में आने के बाद भी आरोपियों के चेहरे पर की खौफ नजर नहीं आ रहा था ।

-पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है , एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान संचालक जो पुलिसकर्मी गोविंद गुर्जर के बेटे ने व उसके अन्य साथियों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की थी अतः पिटाई के दौरान पुलिसकर्मी गोविंद गुर्जर का बेटा हाथों में एक पिस्टल लिए युवक की जमकर पिटाई कर रहा था और बीच बचाव करने वाली महिला के साथ भी अभद्रता कर रहा था , फिलहाल घटनाक्रम सामने आने के बाद घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में प्रारंभिक तौर पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और उनकी तलाश की इसी दौरान पुलिस ने इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया , जिसमें से एक पुलिसकर्मी का बेटा और उनका भतीजा भी शामिल है फिलहाल इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है तो वहीं जिन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया उन आरोपियों का इस क्षेत्र में जुलूस भी निकाला, लेकिन जब आरोपियों को पुलिस पकड़ कर क्षेत्र में जुलूस निकल रही थी उसे समय भी आरोपियों के चेहरे पर किसी तरह का कोई भय पुलिस का नहीं था जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर एक बार फिर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं , फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर संवत् ज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले में अब फरियादी के सामने आने का इंतजार कर रही है तो वही प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पूरा ही मामला चाय की दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था, और उसके बाद ही इन सभी ने मिलकर बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई की।

Exit mobile version