इंदौर पुलिस ने कई दिनों से फरार चल रहे 22 अपराधों के सरगना सलमान लाला को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं बताया जरा की हत्या का प्रयास मामले में पिछले कई दिनों से वह फरार चल रहा था बदमाश को पनाह देने वाले लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है…।
दइंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हत्या के प्रयास के मामले में पिछले कई दिनों से कुख्यात बदमाश सलमान लाला फरार चल रहा था जिसकी क्राइम ब्रांच और थाने की पुलिस तलाश कर रही थी इसी दौरान उसे गिराबंदी कर पकड़ा गया है बताया जा रहा है कि विभिन्न स्थानों पर सलमान लाला के खिलाफ 22 से अधिक अपराध दर्ज हैं और कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से भी उससे जुड़े हुए युवा रील बनाते हुए भी नजर आए थे उसकी भी पुलिस जांच कर रही है तो वही सलमान लाला के पास से पुलिस द्वारा एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि वह पिस्टल को लोड कर कर ही घूम रहा था और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था और शहर में लोकसभा चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता लगी हुई है फिलहाल पुलिस पकड़े सलमान लाला से तमाम आपराधिक मामलों में पूछताछ में जुटी हुई है
