इंदौर पुलिस की, गुंडे बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी……

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा देर रात्रि मे कॉम्बिंग कर, गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 601 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 328 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

◆ 209 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार, 65-स्थाई, 87-गिरफ्तारी और 57 जमानती वारंट तथा कई समंस भी किए तामील।

◆ अवैध शराब के 09 प्रकरण तथा अवैध हथियार के साथ घूमते हुए मिलने पर 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही।

◆ अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 02 प्रकरण एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर की कार्यवाही।

- Advertisement -

◆ 110 crpc में 14 व 151 crpc में 21 तथा 107/116 crpc में 48 इस प्रकार कुल 83 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही

क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों, नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजो, ड्रग पैडलर और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 215 से ज्यादा गुंडे/बदमाशों को भी किया गया चेक ।

जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश के विरुद्ध थाना भंवरकुआं में प्रकरण पंजीबद्ध कर, की वैधानिक कार्यवाही।

अपराधियों को पकड़कर,डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की दी हिदायत।

इंदौर- दिनांक 24 मार्च 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 23-24 मार्च की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग 601 बदमाशों, असामाजिक तत्वों को चैक कर, उनमें से करीब 328 बदमाशो के विरुद्ध उचित वैधनिक कार्यवाही की गई हैं….

जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 209 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार, 65-स्थाई, 87-गिरफ्तारी और 57 जमानती वारंट तथा कई समंस भी किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

अवैध शराब के 9 प्रकरण तथा अवैध हथियार के साथ घूमते हुए मिलने पर 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों के विरूद्ध की वैधानिक कार्यवाही । वही अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वाले 02 प्रकरण एवं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर असामाजिक तत्वों पर की कार्यवाही।

आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 110crpc में 14 व 151crpc में 21 तथा 107/116 crpc में 48 इस प्रकार कुल 83 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही ।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोगों के विरुद्ध भी की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के गुंडे/बदमाशों , नकबजनों एवं निगरानीशुदा बदमाशों सहित कई चाकूबाजो, ड्रग पैडलर और जिलाबदर बदमाशों सहित करीब 215 से ज्यादा को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।

इस दौरान भंवरकुआं क्षेत्र में एक जिलाबदर बदमाश, जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर घूमते हुए मिला, जिस पर उसके विरुद्ध थाना भंवरकुआं में 14 रा.सु.अधि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर, की वैधानिक कार्यवाही।

इस दौरान विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार कई अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

   इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Exit mobile version