इंदौर पुलिस का गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी……

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

★ देर रात्रि में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 879 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 426 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।

★ पुलिस थाना तेजाजी नगर व थाना लसूड़िया द्वारा अवैध मादक पदार्थों के साथ बदमाशों को पकड़कर की 8/20 NDPS एक्ट की कार्यवाही।

★ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 63 लोगों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के साथ ही, अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 27 प्रकरण तथा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 13 प्रकरण पंजीबद्ध कर की वैधानिक कार्यवाही ।

- Advertisement -

इंदौर- दिनांक 20 अक्टूबर 2024- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के डीसीपी के नेतृत्व में, दिनांक 19-20 अक्टूबर की दरमियानी रात से सुबह तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 879 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 426 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….

👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 301 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 65-स्थाई, 96-गिरफ्तारी और 140-जमानती वारंट के साथ ही 106 समंस भी किए तामील ।

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए

👉 अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 27 प्रकरण तथा सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 13 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्यवाही।

👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-06 व 129 BNSS में-01, 126B/135(3) BNSS में-13 इस प्रकार कुल 20 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामील।

👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले 63 लोगों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही

👉 इस दौरान क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 155-गुंडे/बदमाशों, 27-नकबजनों, 11-लुटेरों, 110-चाकूबाजों, 44-ड्रग पैडलर्स एवं 84 निगरानीशुदा बदमाशों के साथ ही 22 जिलाबदर व रासुका के बदमाशों सहित करीब कुल 453 से ज्यादा बदमाशों को किया गया चेक और की गई कार्यवाही।

👉 इस दौरान पुलिस थाना तेजाजी नगर व थाना लसूड़िया द्वारा अवैध मादक पदार्थों के साथ बदमाशों को पकड़कर की 8/20 NDPS एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध कर,आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 इस दौरान चेक किये/पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाए गए हैं।

   इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Exit mobile version