इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम पर एकत्र हुए ड्राइवर जहां पुलिस के उच्च अधिकारियों को हिट एंड रन कानून को लेकर ज्ञापन सोपा गया और इस कानून को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की।
देश में कुछ दिन पहले ही हिट एंड रन रन रोकने के लिए सख्त कानून बनाया गया इसके विरोध में ड्राइवर बस मालिक सड़कों पर उतर आए हैं इसी क्रम में आज ड्राइवर ने एकजुट होकर पुलिस कंट्रोल रूम पर उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा । ड्राइवरों का कहना है की इस कानून से उन्हें अच्छा खासा नुकसान होगा इसे जल्द से जल्द वापस किया जाए।
आपको बता दे को इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी कल से ही पेट्रोल खत्म होने की नौबत आ गई है जिसके चलते आम नागरिकों को परेशानी हो रही है । वही ड्राइवरों की हड़ताल के कारण आने-जाने वाले यात्री अच्छे खासे परेशानी में है। पेट्रोल पंप पर भारी संख्या में लोग पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं।
