-मंगलवार को इंदौर निगम आयुक्त शिवम वर्मा यशवंत सागर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और यहां पर उन्होंने गौसेवा भी की,इस दौरान निगमायुक्त ने मीडिया से चर्चा कर बताया कि यशवंत सागर गौशाला में करीब 1050 गौ माता निवास कर रही है और वहां पर उनकी व्यवस्थाएं अच्छी है,निगमायुक्त ने कहा कि आने वाले दिनों में इस गौशाला में और अच्छी व्यवस्था हो यह हमारा लक्ष्य है ताकि गौ माता को अच्छी सुविधा मिल सके,साथ उन्होंने कहा कि इस गौशाला में हमारे पास बड़ी मात्रा में गोबर भी मौजूद है जिसका खाद के रूप में या अन्य किसी माध्यम से गोबर का उपयोग कर सके इसकी भी नगर निगम प्लानिंग कर रहा है,निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि गौशाला के निरीक्षण के अलावा झोन 16 का भी निरीक्षण किया गया वहां पर भी लोगों की शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता व ड्रेनेज सम्बंधित समस्या शामिल थी,निगमायुक्त ने कहा कि आने वाले समय में हमारा यही उद्देश्य है कि शहर के ड्रेनेज से होने की शिकायतें दूर करना और उसे बेहतर किया जा सके।
