इंदौर नगर निगम शहर की खान नदी को पुनर्जीवित करने जा रही जिसका सर्वे भी पूरा हो चुका

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम शहर की खान नदी को पुनर्जीवित करने जा रही है, जिसका सर्वे भी पूरा हो चुका है, नदी किनारे आसपास बने कब्जो को भी हटाया जाएगा, जिसको लेकर वार्ड 24 कुलकर्णी नगर के लोग जो नदी किनारे निवास कर रहे है वो पार्षद जीतू यादव से मिलने पहुंचे थे।

आज जीतू यादव ने जयपुर एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल किया है जिसमें वह कह रहे हैं, अभी जो अभियान चल रहा है, खान नदी के आसपास का अतिक्रम हटाने का प्रस्ताव आने वाला है, कुलकर्णी नगर, सरवारा नगर, सुभाष नगर जो मेरे वार्ड क्रमांक 24 में आता है , दोनो साइड से 30 30 मीटर हटाया जाता है तो, 100 100 फिट के कब्जे हटाए जाएंगे, कब्जा नहीं है वर्षो से वह रहा रहे लोग है, महापौर जी से उस विषय को लेकर चर्चा हुई है उसको लेकर कोई अच्छा हल निकालेंगे।

एमआईसी सदस्य जीतू यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है, जो लोग वर्षो से नदी किनारे निवास कर रहे है उन लोगो को वहा वशा रहने दिया जाए, और जो लोग खतरे नदी किनारे वाशें हुए है उनपर एक्शन लेकर उन लोगो को विकल्पित स्थान चिन्हित कर दिया जाए,

नदी के दोनो और 30 30 मीटर वाला जो प्रस्ताव है मुझे लगता है उसमे सबसे ज्यादा जो नुकसान होगा वो वार्ड 24 को होगा, पूरी जानकारी विधायक जी के संज्ञान में डाली है, अगर जरूरत पड़ेगी तो मुख्यमंत्री जी से भी बात करेंगे।

- Advertisement -
Exit mobile version