देशभर में आज डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे मनाया जा रहा है,इधर इंदौर में भी इस दिन को सभी जगह उत्साह के साथ मनाया गया,लोगों को नई जिंदगी देने वाले डॉक्टर्स और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए इंदौर नगर निगम में ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया,महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले इन सभी लोगों को सम्मानित किया,महापौर ने कहा की आज ऐसे लोगों की काफी जरुरत है जो सामाजिक क्षेत्र में बदलाव लाने और उसे बेहतर बनाने की दिशा में काम करते है.इंदौर नगर निगम बीते दो वर्ष से ऐसे लोगों को सममानित करने का काम कर रही है जो आगे भी लगातार जारी रहेगा.
इस मौके पर सम्मानित हुए डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम का आभार जताया है,उनका कहना है की देश की तरक्की और आम लोगों की मदद के लिए वे हमेशा तत्पर है.वही महापौर के द्वारा किये गए सम्मान से काम करने के लिए नई ऊर्जा मिली है.
इस कार्यक्रम में रेनेसा कोलेज के प्रबंधक स्वप्निल कोठारीम,वरिष्ट चिकत्सक डॉ अपूर्व पुराणिक सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे.
