इंदौर नगर निगम में चयनित हुए 22 नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों का सम्मान समारोह

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम में चयनित हुए 22 नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों का सम्मान समारोह और दायित्वों की जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों को अपने क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों से अवगत कराया गया जहां सभी निर्वाचित अध्यक्षों ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का नागरिक अभिनंदन किया।

इंदौर नगर निगम के कंट्रोल रूम पर आयोजित समारोह में सबसे पहले महापौर भार्गव का पुष्पमालाओं और बुके देकर सम्मान किया गया वहीं सभी 22 नवनिर्वाचित जोन अध्यक्षों को निर्विरोध निर्चाचित होने पर बधाई दी गई जिसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सभापति मुन्नालाल यादव के नेतृत्व में सभी जोन अध्यक्षों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया जहां महापौर भार्गव ने सभी जोन अध्यक्षों को उनके जोन में होने वाले विकास कार्यों में किस तरह भूमिका अदा की जाए इस बाबत जानकारी दी।

इस बारे में महापौर भार्गव ने कहा कि लगभग नौ वर्षों के बाद इंदौर नगर निगम अपने विकेंद्रीकरण के फॉर्मूले पर जोन अध्यक्ष का पद पर चुनाव आयोजित कर निर्वाचित पद्धति से अपने काम को आगे बढ़ाने वाली है, देश का सबसे स्वच्छ शहर संवैधानिक मंशा से काम करें, इसिलिए वार्ड समिति बनाना यह नगर निगम एक्ट के प्रावधान में है, इसलिए इसका प्रावधान निगम एक्ट के चौहत्तर वें संशोधन में संविधान में किया गया था, जितने लोग अभी जोन के अध्यक्ष बने हैं, हम सबको इस बात की गर्व की अनुभूति है कि संवैधानिक व्यवस्था में भारत के संविधान के तहत यह सब जोन अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं विधानसभा चुनाव होने के कारण उसमें थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन शहर की दृष्टि से जनसंख्या के आधार पर उन्नीस जोन को बढ़ाकर 22 झोन किए गए है

Exit mobile version