इंदौर नगर निगम द्वारा रिमूवल कारवाई खजराना में चला निगम का बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम द्वारा गुरुवार को शहर के खजराना इलाके में रोड के दोनों और किए गए अतिक्रमण और टीन शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की जहां हल्के फुल्के विरोध के बाद निगम अमले ने करीब दो सौ से अधिक अतिक्रमणों को हटाया।

गुरुवार को नगर निगम का अमला सात जेसीबी और पांच डंफर लेकर खजरना थाना पहुंचा जहां से करीब पचास पुलिसकर्मियों साथ नगर निगम के सौ से अधिक कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई स्टार चौराहे से शुरू हुई जहां दुकानदारों ने करीब 15 से 18 फीट तक सड़क पर कब्जा कर टीन शेड लगाए हुए थे जिन्हे निगम की जेसीबी के माध्यम से जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता लगातार पंद्रह दिनों से दुकानदारों को मुनादी के माध्यम से हिदायत दे रहे थे, लेकिन जब दुकानदारों ने अपने टीन शेड नहीं हटाए तो निगम ने कार्रवाई शुरू की। वहीं कुछ दुकानदारों ने अपने टीन शेड हटाने के चलते विरोध भी किया लेकिन पुलिस और निगम की समझाइश के बाद अतिक्रमण हटाए गए। इस बारे में खजराना थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क के दोनों और करीब एक किलोमीटर तक दुकानदारों ने सड़क पर टीन शेड लगाकर कब्जा किया हुआ था जिसे निगम के सहयोग से हटाया गया है

Exit mobile version