इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा पदभार ग्रहण करने के पंद्रह दिनों के भीतर निगम द्वारा संचालित गौशाला का दौरा किया है..दरअसल निगम गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर कर गोबर सहित अन्य माध्यमों से अपनी कमाई भी बढ़ाना जा रहा है..जिसकी तैयारी निगम आयुक्त के निर्देशन में की जा रही है..
इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा पदभार ग्रहण करने के बाद से दौरे कर रहे है..पिछले दिनों निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने निगम द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया था..जिसके बाद यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई थी..इसी के बाद सोमवार की सुबह एक बार फिर निगम आयुक्त शिवम वर्मा गौशाला पहुंचे और यहां की सुविधाओं को लेकर कई निर्देश दिए..दरअसल नगर निगम की योजना है कि गौशाला को वित्तीय मामलों में आत्मनिर्भर बनाया जाए..ताकि इससे रेवेन्यू भी जनरेट किया जा सके..गौशाला को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके.इसके लिए साधु संतों का भी सहयोग लिया जा रहा है..निगम आयुक्त शिवम वर्मा के अनुसार अगले सप्ताह से इन तैयारियों को ठोस स्वरूप देने की शुरुआत की जाएगी।
