तेजाजी नगर इलाके के नेमावर रोड ब्रिज के नीचे एक खेत में शुक्रवार को दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। शवों पर कपड़े नहीं थे। उनके शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के अनुसार प्रारंभिक तौर पर लग रहा है कि किसी ने उन्हें डंडों से पीट-पीटकर दौड़ाकर मार डाला होगा।
आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल के अनुसार एक की पहचान हरिराम करोड़े निवासी अर्जुन नगर के रूप में हुई है। वह मंडलेश्वर का रहने वाला था। वहीं दूसरा युवक महू के पास का बताया जा रहा है।
तेजाजी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुबह करीब 10 बजे राहगीरों से जानकारी मिली थी कि ब्रिज के पास दो लोगो के शव पड़े है। जिनकी उम्र लगभग 50 और 40 है। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय में रखवाया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
