इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंद की मदद करने के लिए सेवा सेतु एप लांच किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

=इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंद की मदद करने के लिए सेवा सेतु एप लांच किया गया है इस ऐप के माध्यम से इंदौर के दानदाता और जरूरतमंद दोनों जुड़ते हैं जरूरतमंद अपनी जरूरत उसे एप पर बताता है दानदाता जरूरत के हिसाब से वस्तु में दान करता है इंदौर कलेक्टर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया की सेवा सेतु एप गरीबों और जरूरत मंद के लिए है जिसके माध्यम से दानदाताओं को भी जोड़ा जाता है दानदाता जितने भी दान देते हैं हम गरीबों और जरूरतमंदों को आवश्यकता के अनुसार बांट देते हैं आज इसी कड़ी में एक सिलाई मशीन और लैपटॉप दानदाता की तरफ से दिया गया जिस जरूरतमंद को लैपटॉप की आवश्यकता थी उन्हें वह प्रदान किया गया साथ ही मीडिया के माध्यम यह कहना चाहता हूं कि इस ऐप से ज्यादा से ज्यादा दानदाता जुड़े और जरूरतमंद भी जुड़े ताकि उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके

Exit mobile version