इंदौर प्रदेश में बढ़ती गर्मी के चलते जहां दिन पर दिन तापमान बढ़ता जा रहा है वही 43 से 44 डिग्री से अधिक तापमान के बीच आम जनता का घर से निकलना भी दुश्वार हो गया है ऐसे भीषण गर्मी तपती धूप गरम लपेटो की हवाओ के साथ ना तो पंखा कुलर काम कर रहा है
ऐसे में इंदौर जिला कोर्ट अधिवक्ताओं द्वारा इस गर्मी के दौरान चिलचिलाते टीन सेट के नीचे बैठकर 8 से 10 घंटे तक काम कर रहे हैं ऐसे में अधिवक्ताओं के पास ना तो कोई पंखा है नहीं कुलर ना हीं कोर्ट परिषद में बढ़ती गर्मी के बचाव के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं है ऐसे में अधिवक्ताओं द्वारा गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं द्वारा बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने के रस का लुफ्त उठाते हुए देखे गए वही बढ़ती गर्मी के चलते अधिवक्ताओं द्वारा संकल्प लिया गया कि प्रत्येक अधिवक्ता एवं आम जनता अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं जिससे पर्यावरण हेतु इस गर्मी के चलते आम जनता को राहत मिल सके
