इंदौर ग्रामीण ज़ोन पुलिस महानिरीक्षक एवं संभागायुक्त ने किया मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

चुनावी तैयारी का लिया जायजा

दिनांक 19.04.2024 को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग एवं संभाग आयुक्त इंदौर श्री दीपक सिंह द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए जिला बड़वानी का दौरा किया गया।

इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया । मतदान सामग्री स्थल, वितरण स्थल तथा मतदान सामग्री जमा होने से संबंधित प्रशासनिक योजना के बारे में जानकारी ली। आईजी श्री अनुराग द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए । सुरक्षा हेतु थ्री लेयर सिक्योरिटी लगाए जाने व निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी मानकों का पूर्णतः पालन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधी मानकों का पूर्वांकलन करने एवं कमियों को समय रहते दूर करने का निर्देश दिए ।
मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के निरीक्षण पश्चात् आईजी एवं संभागायुक्त द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारी को लेकर कलेक्टर कार्यालय जिला बड़वानी में बैठक ली गई ।

आईजी श्री अनुराग द्वारा विशेष रूप से चुनाव पूर्व वल्नरेबल क्षेत्र की मैपिंग एवं न्यूसेंस पैदा करने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्होंने सेक्टर पुलिस अधिकारियों के नियमित वल्नरेबल क्षेत्र में भ्रमण, फ्लाइंग स्क्वायड एवं एसएसटी टीम द्वारा सक्रियता पूर्वक कार्य करने पर जोर दिया।
बड़वानी जिले की अंतर्राज्यीय सीमा होने के कारण अंतर्राज्यीय नाकों पर विशेष निगरानी रखने हेतु अंतर्राज्यीय नाका चेकिंग, सीमावर्ती राज्यों से समन्वय बनाए रखने हेतु बॉर्डर मीटिंग, एवं अंतर्राज्यीय आरोपियों की वारंट तामीली की बात कही। ऐसे क्षेत्र जहां से अंतर्राज्यीय परिवहन संभावित है वहां सरप्राइज चेकिंग की जाने की बात कही ।
चुनाव से पूर्व संगठित अपराधियों विशेष रूप से सिकलीगरों, अवैध हथियार एवं अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु आईजी द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही अवांछित तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, एनएसए एवं जिलाबदर करने हेतु निर्देशित किया गया।
मतदाताओं को प्रभावित करने वाली चीजें जैसे बहुमूल्य वस्तुएं, नकदी, अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
वारंट तामीली, चुनावी अपराधों के निराकरण, हथियारों का जमा किया जाना जैसे कार्य प्राथमिकता पर किए जाने की बात कही गई।
दोनों अधिकारियों द्वारा बेहतर मानव प्रबंधन, कम्युनिकेशन प्लान, शैडो एरिया प्लान, सुरक्षा बलों के परिवहन जैसी बातों पर भी जोर दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर बडवानी श्री राहुल हरिदास फटिंग, पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोद एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Exit mobile version