• यह कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव जी के निर्देश पर एवं पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना जी के आदेशानुसार ज़ोन के 112 थानों पर एक साथ आयोजित किया ।
• पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, आपसी समन्वय और विश्वास बढ़ाना, अपराधियों में पुलिस का भय और सामुदायिक पुलिसिंग इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य हैं।
• उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक – धार्मिक प्रबुद्ध वर्ग, व्यवसायी, पत्रकार बंधु और आमजन शामिल हुए।
• संवाद के दौरान पुलिस द्वारा अपनी कार्यप्रणाली और प्राथमिकताएं बताई गईं एवं जनता द्वारा उनकी समस्या और सुझाव साझा किए गए।
———–
पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद स्थापन, आपसी समन्वय और सामुदायिक पुलिसिंग के सुदृढ़ीकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव जी द्वारा पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस महानिदेशक महोदय श्री सुधीर कुमार सक्सेना जी द्वारा थाना स्तर पर पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु आदेशित किया गया था ।
इसी क्रम में आज दिनांक 03.03.2024 को इंदौर ग्रामीण ज़ोन के 112 थाना क्षेत्रों में पुलिस संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जो मुख्यतः थाना परिसर, सामुदायिक केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों जैसे – बस स्टैंड, पंचायत भवन आदि जगहों पर दोपहर 12:00 से 2:00 बजे के बीच संपन्न हुआ ।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक – धार्मिक प्रबुद्ध वर्ग, व्यवसायी, पत्रकार बंधु, विभिन्न नागरिक संगठन, एनजीओ, आमजन और विशेष रूप से युवा तथा महिलाएं शामिल हुईं ।
संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा अपनी कार्यप्रणाली और जैसे – e – FIR, क्षेत्र से संबंधित पुलिस अधिकारी, बीट प्रणाली, रात्रि गस्त एवं क्षेत्र भ्रमण जैसे बिंदुओं के बारे में अवगत कराया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियान जैसे माफिया अभियान, ऑपरेशन मुस्कान, नशे के विरुद्ध अभियान आदि के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध और उनके प्रभाव तथा बचने के तरीकों के बारे में भी पुलिस द्वारा बताया गया ।
संवाद में शामिल जन समूह द्वारा उक्त कार्य प्रणाली को समझते हुए अपनी समस्याओं और सुझावों को भी साझा किया । उनके द्वारा मुख्य रूप से ट्रैफिक व्यवस्था, क्षेत्र से गुजरते हुए भारी वाहनों पर नियंत्रण, लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना, युवाओं में बढ़ती हुई नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए लक्षित अभियान चलाना, कुछ स्थानों पर मोबाइल पार्टियों के नोडल प्वाइंट बनाना एवं दूरस्थ क्षेत्रों में थाना मोबाइल द्वारा गस्त किया जाना जैसे सुझाव दिए गए साथ ही पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
ज़ोन स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त 08 जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक/ एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी, रक्षित निरीक्षक सूबेदार, थाने का स्टाफ एवं अन्य विभागों से संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
इस कार्यक्रम के उद्देश्य अनुरूप जनता एवं पुलिस के मध्य सार्थक चर्चा हुई।
