इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा आईपीएल सट्‌टा चलाने वाली गैंग के 8 लोगो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए हाईवोल्टेज ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाली गैंग के 8 लोगो को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 22 मोबाइल, 17 चेकबुक , 05 लैपटॉप, 21 पासबुक, 31 एटीएम, 21 सिमकार्ड, 1 लाख 10 हजार नगदी एवं रजिस्टर मिले जिनमें ऑनलाइन सट्टे के हिसाब किताब का करोड़ों रुपए का लेखा जोखा के साथ देश के कई राज्य और दुबई के तार भी इस गैंग से जुड़े है।

दरअसल इन दिनों आईपीएल की धूम पूरे देश मे मची हुई है वही इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लसूडिया थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से आईपीएल का मैच सहित अन्य खेलों मे ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे है, पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मौके से माधव बंसल, तीर्थ सैनी .नितिन उर्फ लखन तेली .राहुल राठौर , देवेंद्र सिंह चौहान ,विशाल ,लक्ष्य सैनी , अंकित प्रजापति को गिरफ्तार कर करोड़ो का सट्टे का हिसाब , मोबाइल , लेपटॉप जब्त किया है आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि फ्लैट से Lotus 365 वेबसाइट के माध्यम से विभिन्न खेलों में इंटरनेट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल के मैच में सट्टा खिलया जा रहा था पकड़े गए आरोपी यो द्वारा फर्जी नाम से मोबाइल के सिम कार्ड और बैंक अकाउंट खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन गूगल पर फोन पे पर क्यूआर कोड के माध्यम से अकाउंट में करते थे अकाउंट से पैसा तुरंत दूसरे सुरक्षित अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया करते थे आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि दुबई के साथ देश के कई राज्यो में इस तरह का नेटवर्क फैला हुआ है दिल्ली राजस्थान, नोएडा, रायपुर, दुर्ग भिलाई तथा गुजरात और महाराष्ट्र में इस तरह के ऑनलाइन ठगी के सेंटर संचालित किए जा रहे हैं ।

Exit mobile version