इंदौर क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 46 लाख की शराब:मार्बल पाउडर की बोरियों में छिपाई थी, दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी शराब की तस्करी मार्बल पावडर में छिपाकर कर रहे थे। क्राइम ब्रांच ने सुपर कॉरिडोर इलाके से इन्हें पकड़ा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि सुपर कॉरिडोर पर एक ट्रक में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद सूचना पर इंदर पुत्र भगत सिंह रावल निवासी परदेशीपुरा ओर राहुल पुत्र गोपाल जयसवाल निवासी हीरा नगर को पकड़ा है। आरोपियों ने मार्बल पावडर की बोरियों में करीब 885 कार्टून छिपाए हुए थे। क्राइम ब्रांच के एडिशनल के मुताबिक पकड़ाई शराब की कीमत 46 लाख से ज्यादा की है। अभी आरोपियों को पूछताछ के लिये क्राइम ब्रांच के थाने लेकर आया गया है।

Exit mobile version