इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले के खिलाफ कार्यवाही कर रही है इसी कड़ी में पुलिस ने अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है
इंदौर क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस ने अन्नपूर्णा क्षेत्र से आईपीएल का सट्टा पकड़ा है अन्नपूर्णा इलाके में इसी सीजन के दौरान लगातार चौथी कार्रवाई हुई है क्राइम ब्रांच के ए डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामा नगर ई सेक्टर के एक मकान पर दबिश दी गई यहां चेन्नई और लखनऊ के मैच पर क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खा रहे हिमांशु स्वर्णकार निवासी कालिंदी पार्क श्रीनगर एक्सटेंशन, अजय, मयंक और अखिल व चयन को पकड़ा गया। आरोपियों ने बताया कि वह सभी चयन सोनी निवासी सुदामा नगर के लिए काम करते हैं उनसे मोबाइल, टीवी, लैपटॉप जब्त हुए गौरतलब है कि आईपीएल की इसी सीजन में अन्नपूर्णा इलाके में यह चौथी दबिश है, जिसमें ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा खाते सटोरिए पकड़ाए है
