इंदौर क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने नागा साधु बनकर लूट करने वाले बदमाश को गुजरात से गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक के बाद एक नागा साधु बनकर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच और एरोड्रम पुलिस ने तकरीबन 950 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गुजरात से गिरफ्तार किया है और पूरे ही मामले में पुलिस पकड़ गए आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक के बाद एक दो लूट की वारदात सामने आई थी पहली लूट की वारदात एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर के वहां पर मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी गोपाल के साथ हुई तो वहीं दूसरी वारदात तकरीबन तीन से चार दिन बाद एरोड्रम थाना क्षेत्र के ही सुविधि नगर मेन रोड पर हुई यहां पर पूर्व बीएसएफ मैं सेवाएं दे चुके चंद्रपाल तोमर को नागा साधु बनकर निशाना बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया, वही दोनों ही फरियादियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी कि नागा साधु और उनका एक चेला बनकर व्हाइट कलर की सफेद गाड़ी में आए हुए थे साथ ही नागा साधु ने रुद्राक्ष की माला और गमछा डाला हुआ था तथा इसी आधार पर पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर क्षेत्र के तकरीबन 950 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलग-अलग तरह से जांच पड़ताल करते हुए गुजरात तक पहुंची इसी दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी लगी कि आरोपी किशन नाथ जो की पूर्व में मदारी का काम करता था वह अपने एक चेले के साथ मिलकर आज कल नागा साधु बनकर लूटपाट की घटनाओं का अंजाम दे रहा है तथा इसी जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने नागा साधु बनकर घटनाओं का अंजाम देने वाले किशन नाथ के गुजरात में स्थित कपड़गंज गांव में दबिश दी और वहां से आरोपी किशन नाथ को गिरफ्तार किया, फिलहाल पकड़े गए आरोपों के पास से पुलिस ने लूटी हुई सोने की चेन व अन्य आर्टिफिशियल ज्वेलरी जिसकी कीमत तकरीबन ₹200000 के आसपास आकी जा रही है वह बरामद की है, तो वहीं पकड़े गए आरोपों के चेले और कार के बारे में भी पूछताछ की जा रही है वहीं पकड़े गए आरोपी किशन नाथ के बारे में पुलिस को इस बात की भी जानकारी लगी है कि उसने पूर्व में खरगोन में भी इसी तरह से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और उस समय खरगोन पुलिस ने आरोपियों और उसके चेले को गिरफ्तार किया था तथा जेल से छूटने के बाद इंदौर में आरोपी अपने चेले के साथ सक्रिय था और नागा साधु का भेष धरकर लूटपाट और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम दे रहा था फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जल्द ही नागा साधु के चेले व अन्य को भी इस पूरे मामले में गिरफ्तार कर सकती है।

Exit mobile version