इंदौर शहर को आठवीं बार नंबर वन का खिताब दिलवाने के लिए शहर के जनप्रतिनिधियों ने सबसे पहले अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया है सोलर सिटी के रूप मे डेवलप होने पर इंदौर को दो हजार कार्बन क्रेडिट मिलेंगे जो आठवीं बार नंबर वन के खिताब के लिए अहम कड़ी माना जा रहा है।
नगर निगम इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाए जाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जिसके लिए इंदौर के स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई । बैठक में केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट विधायक रमेश मेंदोला गोलू शुक्ला मधु वर्मा महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सभी एम आई सी सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। जहां चर्चा के दौरान राऊ विधायक मधु वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाने का सुझाव दिया जिसे सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वीकार किया। वहीं मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा शहर के सभी निजी और शासकीय महाविद्यालय में सोलर पावर प्लांट लगाए जाने की बात कही। इस बैठक के बारे में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि अगले 2 महीने में इंदौर शहर में 25000 से ज्यादा सोलर पावर प्लांट लगाए जाने का लक्ष्य रखा है जिसके तहत सबसे पहले शहर के जनप्रतिनिधियों के घरों पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। वहीं शहर के सभी 85 वार्डों में भी सोलर पावर प्लांट लगाए जाने की योजना तैयार की गई है, इसके अलावा सभी शासकीय भवनों के छतो पर सोलर पावर प्लांट लगाए जाने के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग से चर्चा चल रही है सोलर सिटी बनाए जाने से इंदौर को 600 मेगावाट बिजली मिलेगी वहीं 2000 कार्बन क्रेडिट भी मिलेंगे जो इंदौर को आठवीं बार नंबर वन बनाने के लिए सहायक साबित होंगे। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान बनाने के लिए नेहरू स्टेडियम को विकसित किया जाने की प्लानिंग तैयार की गई है जिसे लेकर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे हैं और आगामी समय में लेआउट तैयार कर नेहरू स्टेडियम का डेवलपमेंट किया जाएगा
