इंदौर के हीरानगर पुलिस ने एक ऐसे नशा तस्कर को पकड़ा है जो जल्दी अमीर बनने के लिए नशा तस्कर बन गया था वह अपनी पहचान छुपा कर रहता था हीरा नगर पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम अभिषेक यादव निवासी बाणगंगा है। उसके पास से 1 किलो 73 ग्राम गांजा और गाड़ी जब्त की। कल उसे हीरानगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया और उससे जब पूछताछ की तो उसने बताया कि अमीर बनने के लिए वह नशा तस्करी करता था
