पूरे देश भर में जहां एक और अयोध्या में रामलला के पुनर्स्थापित होने के इस महापर्व को बडे हर्षोल्लाहस के साथ मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में इंदौर के सेंट्रल जेल में भी बड़े ही धूमधाम से इस उत्सव को मनाया गया है।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में आज श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन इंदौर की सेंट्रल जेल में भी टीवी पर देखकर मनाया गया। जेल में एक स्टेज पर सभी कलाकारों ने भाव भक्ति से विभोर गानों की प्रस्तुति दी वहीं एक टीवी लगाया हुआ था जहां पर कैदियों को दिखाया गया कि किस तरह से अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। सेंट्रल जेल में मंच पर श्री राम सीता और लक्ष्मण के साथ ही परम भक्त श्री हनुमान जी के रूप धारण किए हुए थे।
जेल सुपरिंटेंडेंट अलका सोनकर ने बताया कि जेल में 21 जनवरी की शाम से ही रामायण पाठ का आयोजन किया गया। दिवाली की तरह ही जेल परिसर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 22 जनवरी के दिन जेल में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला जज वीसी शर्मा जी मौजूद थे। मुझे शर्मा ने भी जेल द्वारा किए गए इस आयोजन की जमकर तारीफें की ओर कहा कि इस तरह के आयोजनों से जेल के बंधीयो के बीच एक अच्छा मैसेज जाएगा।
