इंदौर के सिलावटपुरा में पतंग उड़ाने को लेकर विवाद, हथियार निकले, 11 लोगों पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • पतंग उड़ाने के दौरान बच्ची को पत्थर लगने से हुआ था विवाद, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई।

इंदौर। सिलावटपुरा में सोमवार को पतंग उड़ाने के दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोग भी भीड़ गए। सरेआम हथियार लेकर आ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।छत्रीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक, विवाद पतंग उड़ाने के दौरान हुआ था। एक पक्ष के पत्थर फेंकने से बच्ची घायल हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। उनमें खूब मारपीट हुई। पुलिस ने नजमा मोहम्मद हनीफ की शिकायत पर एक पक्ष के सोनू, वसीम, जावेद, इमरान, शाहिद, एब्यूजर, अलीबाग के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष के मोहम्मद वसीम की शिकायत पर हनीफ, गुड्डू, नौशाद और बिलाल पर प्रकरण दर्ज किया।

Exit mobile version