इंदौर के संत सत्यप्रकाशानंद गिरि का हादसे में निधन:नाशिक जाते समय हुई सड़क दुर्घटना, त्र्यंबकेश्वर के अन्नपूर्णा आश्रम में सोमवार को दी जाएगी समाधि

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अन्नपूर्णा आश्रम इंदौर के संत स्वामी सत्यप्रकाशानंद गिरि महाराज का रविवार सुबह नाशिक के निकट त्र्यंबकेश्वर जाते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे अपनी कार से नाशिक जा रहे थे। सुबह लगभग 6 बजे उनकी कार की किसी अन्य वाहन से जबर्दस्त भिड़ंत होने जाने के कारण वे घायल हो गए। उन्हें तत्काल नाशिक हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों द्वारा उपचार शुरू करने के बावजूद अत्यधिक रक्त बह जाने और पेट में अंदरूनी गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने भी उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रयास किया। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज एवं अन्य संतों ने उनके निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्हें सोमवार को सुबह 11 बजे त्र्यंबकेश्वर स्थित अन्नपूर्णा आश्रम परिसर में भू समाधि दी जाएगी।
इंदौर आश्रम के स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि महाराज ने बताया कि स्वामी सत्यप्रकाशानंद बनारस से कर्मकांड के अध्ययन के पश्चात विगत 15 वर्षों से अन्नपूर्णा आश्रम से जुड़े हुए थे और महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के शिष्य थे। उनकी जन्मभूमि महाराष्ट्र थी।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Exit mobile version