इंदौर में धोखाधड़ी की वारदाते लगातार सामने आ रही हैं ऐसी कड़ी में इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र एक शोरूम दिखाकर एक कारोबारी के साथ लाखों रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम पूर्व कांग्रेस पार्षद के द्वारा दिया गया साथ ही उसके बाद कारोबारी को अलग-अलग तरह से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की डिमांड भी की जा रही है जिसके चलते कारोबारी ने अब पूरे ही मामले में संबंधित लोगों को मानहानि का नोटिस जारी करने के साथ ही विभिन्न जगहों पर शिकायत करने की बात भी कहीं जा रही है।
पूरा मामला इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र का है लसुड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी को कांग्रेस के पूर्व पार्षद के द्वारा ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की डिमांड की जा रही , वही कारोबारी का कहना है कि मार्च में सुभाष सोलंकी जो कांग्रेस के पूर्व पार्षद है उन्होंने एक शोरूम दिलाया था इस पूरे मामले में दो अन्य लोग भी शामिल थे और इस दौरान मैंने कुछ केस रुपया देकर शोरूम की रजिस्ट्री करवा दी और बाकी के रूपयो को लेकर एक एग्रीमेंट बनाकर अगस्त में बचा हुआ पेमेंट देकर कब्जा लेने की बात कहते हुए एक एग्रीमेंट तैयार कर लिया, और जब वह कब्जा लेने के लिए वहां पर गए तो जानकारी लगी की ऋषि आनंद नामक व्यक्ति ने उस शोरूम की 10 साल की लीज पर ले रखा है , साथ ही एक अजय सिंह ने भी इस प्लांट को लेकर पैसे 17 से 18 लाख रुपए दे रखे हैं साथ ही एक अन्य व्यक्ति ने भी इसी प्लांट को लेकर लाखो रुपए दे रखे हैं और जब हमें इस तरह से विवादित प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी लगी तो हमने कहा कि हम यह विवादित प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकते हैं और आप हमें पैसे दे दो और आपकी प्रॉपर्टी आपके पास रख लो इसके बाद में कांग्रेस के पूर्व पार्षद से सौदा कैंसिल कर लिया, लेकिन इसके बाद पूर्व पार्षद हमें ब्लैकमेल व बदनाम करने की योजना बना रहे हैं और इस तरह से प्लाट के सौदे को लेकर जो लाखो रुपए लिए वहा नहीं दे रहे और धोखाधड़ी कर रहे , जिसके चलते अब हम उनके खिलाफ मानहानि का केस लगा रहा हूं और पूरे ही मामले की शिकायत पुलिस को भी करने की योजना बनाई जा रही है वही कारोबारी का कहना है की सांवेर में भी एक धोखाधड़ी के मामले में हमे फसाने की कांग्रेस के पूर्व पार्षद के द्वारा योजना बनाई जा रही है, वहीं गलत नाम से कारोबारी को बदनाम करने की योजना बनाई गई है जिसके चलते अब इस पूरे मामले में भी मानहानि के साथ ही विभिन्न जगहों पर शिकायत करने की बात कारोबारी के द्वारा की गई है ।
