नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा है और यह गुस्सा इंदौर में भी आज नजर आया दरअसल इंदौर में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आए हुए थे और इंदौर के रीगल चौराहे पर इसी दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास किया हालाकि की मौके पर पुलिस मौजूद थी और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को लेकर के था।
दरअसल पूरे देश में नीट एग्जाम को लेकर के हंगामा मचा हुआ है. नीट एग्जाम को लेकर देश के करीब 31 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस बीच इंदौर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के रजत पटेल और उनके अन्य पदाधिकारी द्वारा कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। रजत पटेल ने कहा कि जब से मोदी सरकार आई है देश में पेपर लीक और घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं उन्होंने कहा की सरकार की जवाब दे ही बनती है और सरकार को इस मामले में जल्द ही कोई ठोस निर्णय लेना चाहिए उन्होंने कहा कि अगर सरकार कोई बड़ा ठोस निर्णय नहीं लगी तो युवा कांग्रेस आगे आएगी और बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेगी जिसके जिम्मेदारी सरकार की होगी।
आपको बता दें कि पूरे देश में नीट परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को घोषित घोषित हुआ था और उसके बाद कई सारे छात्र एक ही रैंक पर आए थे एक जैसी रैंक मिलने के बाद इस पूरे मामले में प्रश्न उठे थे और जांच की मांग की गई थी हालांकि सीबीआई तक के मामला गया है और इस पूरे प्रकरण को लेकर सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री का बयान भी सामने आया धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम इस पूरे केस में ईमानदारी और न्याय करते हुए छात्रों के हित में जो भी निर्णय होगा वह किया जाएगा वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में याचिकाएं लगी हुई हैं जिन पर सुनवाई चल रही है।
