इंदौर के रावजी बाजार इलाके में बदमाशो ने कार से उड़ाया रुपयों से भरा बैग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार इलाके में एक कार से रुपयों से भरा बैग बदमाशों ने उड़ा दिया वही कार मालिक अपनी कार का टायर बदल रहा था इस दौरान वारदात को बदमाश अंजाम देकर फरार हो गया

राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घटना हाथीपाला कलाली के नजदीक की है फरियादी निवासी ग्राम गुणावद जिला धार है दरअसल फरियादी अजय लड्डा कल अपने गांव से सामान खरीदने के लिए इंदौर आए थे। हाथीपाला चौराहे के नजदीक उनकी कार पंक्चर हो गई वह कार को सड़क के किनारे खड़ी करके टायर बदल रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश कार की पिछली सीट पर रखा बैग चुरा ले गया बैग में 20000, एटीएम कार्ड और दस्तावेज रखे थे फरियादी जब टायर बदल रहा था, तब उसे जरा भी आभास नहीं हुआ कि कोई बदमाश उसकी कार में से सामान निकाल रहा है पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है

Exit mobile version