पर्यावरण की दृष्टि से लगातार इंदौर शहर में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है उसी के चलते हर घर तुलसी अभियान की शुरुआत ब्राह्मण समाज द्वारा की गई है जिसके चलते हैं निः शुल्क तुलसी पौधा वितरण किया जा रहा है यह अभियान सतत एक महीने तक चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज राजवाड़ा से की गई। जहां 21000 तुलसी के पौधे बाटे गए। इस तुलसी वितरण अभियान का समापन खजराना गणेश मंदिर पर किया जाएगा वही देखा गया कि राजवाड़े पर तुलसी वितरण के आयोजन में हर समाज के लोग देखने के लिए मिले जहां पर तुलसी के वैज्ञानिक महत्व को समझते हुए सिख समाज मुस्लिम समाज तक तुलसी का पौधा अपने घर लेकर गया है। 21 वर्षों से प्रतिवर्ष यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है जिसमें एक महीने में 51000 तुलसी के पौधे शहर के विभिन्न स्कूलों में चौराहा पर विश्वविद्यालय में जाकर बाटे जाएंगे। जिससे हर आंगन में तुलसी हो।।
