इंदौर के राउ इलाके में हिंदूवादियों ने सोमवार रात मवेशियों से भरी चार गाड़ियां पकड़ी। इस दौरान गाड़ी के ड्राइवरों की पिटाई करते हुए उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कुछ गाडियों के कांच भी हिंदूवादियों ने फोड़ दिए। खबर लिखे जाने तक थाने पर कार्रवाई को लेकर हिंदूवादी जमा थे। राउ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात हिंदू संगठन के लोगो को मवेशियों से भरी गाड़ी इलाके से निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर चार गाड़ियां पकड़ी गई। जिसमें कई मवेशी भरे हुए थे। बाद में हिंदूवादी कार्रवाई काे लेकर थाने पर जमा हो गए।
