इंदौर के राउ में मवेशियो से भरी चार गाड़िया पकडाई हिंदूवादी थाने पहुंचे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोमवार रात राऊ थाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया । उनका आरोप था की तीन गाड़ियों में गाय बछड़ों को ले जाया जा रहा है । जब पुलिस ने इन्हे पकड़ा तो ये गोशाला की गाडियां निकली जिसे निगम द्वारा तोड़ा गया था और गाय को दूसरी गोशाला में शिफ्ट किया जा रहा था जिसके बाद हंगामा शांत हुआ ।

मामला राऊ थाना क्षेत्र के केट रोड का है । यह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन मिनी ट्रक को पकड़ा जिसमे गाय बछड़े भरे थे । जिसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता राऊ थाने पहुंचे जहा पता चला की ये गाय अहिरखेड़ी स्थित गोशाला से खंडवा रोड स्थित गोशाला ले जाई जा रही है । अहिरखेडी की अवैध गोशाला को निगम द्वारा तोड़ा गया था । जिसके बाद इन्हें खंडवा रोड स्थित गोशाला भेजा जा रहा था ।

Exit mobile version