इंदौर के राउ क्षेत्र में एक कांग्रेसी नेता ने पारिवारिक विवाद के चलते दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राउ थान क्षेत्र में एक कांग्रेसी नेता ने पारिवारिक विवाद के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है

पुलिस के मुताबिक राउ क्षेत्र के अयोध्या पुरी में रहने वाले कांग्रेस नेता व पूर्व पंचायत अध्यक्ष मनोज सुले ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि अयोध्या पुरी में रहने वाले कांग्रेस के नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज सुले द्वारा अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह फांसी के फंदे पर लटके हुए थे जिनका शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया फिलहाल आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है वहीं यह बात भी सामने आई है उनका एक बेटा है जो 10 साल से अलग रह रहा था फिलहाल एक सुसाइड नोट होने की भी बात सामने आई है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ सुसाइड नोट नहीं लगा है फिलहाल परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की आत्महत्या का क्या कारण है

Exit mobile version