इंदौर के महू में बड़ा हादसा,छत गिरने से 4 मजदूर और 1 ठेकेदार की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर जिले के महू तहसील के चोरल गाँव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 4 मजदूर और 1 ठेकेदार की मौत हो गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कल स्लैब डालने के बाद मजदूर और ठेकेदार उसी के नीचे सो गए थे, जिसके गिरने से यह हादसा हुआ। वही दुर्घटना में सभी 5 शव घटनास्थल से निकाल लिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। गौरतलब है की महू तहसील के अंतर्गत चोरल गाँव में भारत वकील नामक एक शख्स के निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से यहाँ कार्यरत 4 मज़दूर और 1 ठेकेदार के दबने की घटना हुई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया है कि यहाँ एक निर्माणाधीन मकान में कल स्लैब डाली गई थी एवं रात में यहाँ कार्यरत मज़दूर और ठेकेदार उसी के नीचे सो गए थे। स्लेब गिरने से 5 व्यक्तियों के दबने से मौत होने की सूचना है दुर्घटना में सभी बॉडी घटना स्थल से निकाली गई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी यहाँ पहुँच गए हैं एवं राहत एवं बचाव कार्य सतत् जारी है।

Exit mobile version