इंदौर के मंदिर में मिले मांस के टुकड़े एसीपी-टीआई मौके पर पुलिस बोली- श्वान कहीं और से लाए टुकड़े

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर पर मवेशी के अंग फेंकने का मामला सामने आया है, सूचना मिलने पर पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, वही डीसीपी विनोद कुमार मीना ने भ्रामक जानकारी फेलाने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है।

दरअसल पूरा मामला आज सुबह स्कीम न 94 के फिरदोस नगर का है यह बने शिव मंदिर पर मवेशी के टुकड़े फेकने का मामला सामने आया था जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई थी, मौके पर पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी और एसीपी पहुंचे थे, क्षेत्र में आवाजाही बंद कर मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर आसपास के लोगो से पूछताछ की गई थी, वही पूरे मामले मे श्वान के द्वारा कही और से मवेशी के टुकड़े लेकर आया था जिसका सीसीटीवी सामने आया है, वही पूरे मामले डीसीपी विनोद कुमार मीना का कहना है। आज सुबह सुबह एक खबर चली थी जिसमे आजाद नगर क्षेत्र में मंदिर के बाहर मास के टुकड़े पड़े हुए है,मामले को गंभीरता से देखकर थाना प्रभारी और एसीपी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे, जहा पहले इस प्रकार से विवाद हो चुका है, सीसीटीवी में देखने में आया की एक श्वान के द्वारा मास का टुकड़ा मंदिर के पास लाया गया है, पूरे मामले में जांच में पाया की किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा यह मास नही लगाया गया है, सोशल मीडिया पर जो घटना की जानकारी वायरल की जा रही है उसका खंडन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
एक वीडियो भी वायरल किया गया था जिसमे दो व्यक्ति देखे जाते है, वीडियो की पड़ताल की गई वहा वीडियो भी काफी पुराना है गैर जिम्मेदार लोगो के द्वारा फर्जी वीडियो चलाया गया है, जिसने विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version