इंदौर के भवरकुआ इलाके में होस्टल संचालक की गुंडागर्दी ,छात्रों के साथ की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के भवरकुआ इलाके में होस्टल संचालक की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है , सत्कार होस्टल संचालक ने पहले छात्रों की पिटाई की फिर उनके ही खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया

सत्कार बॉयज गर्ल्स हॉस्टल के संचालक एवं मालिक शिवम् शर्मा, रोहित शर्मा और उनके पार्टनर्स / कर्मचारियों द्वारा पुलिस प्रशासन एवं न्याय व्यवस्था को ताक पर रख कर सरे आम गुंडा गर्दी की l
शराब के नशे में धुत्त होकर मंगल नगर भंवरकुआ स्तिथ मेपल बॉयज हॉस्टल पर ५० से ज्यादा असामाजिक तत्वों द्वारा फूहड़ शक्ति प्रदर्शन करते हुए हॉस्टल के स्टाफ प्रहर्ष शर्मा वार्डन रीता शर्मा एवं स्टूडेंट्स को निशाना बना कर लोहे की रोड एवं धारधार हथियार और डंडो से बेरहमी से पीटा और थाने में पीड़ित बच्चो को FIR करने से रोका l
जब जिम्मेदार व्यक्ति ने मामले को समझा और घटना के CCTV साक्ष्य देखे तो पीड़ित बच्चो की FIR लिखी गई इसके दवाब में तुरंत समान धाराओं में शिवम् द्वारा क्रॉस FIR दर्ज करवाई गई l

शिवम् शर्मा के रसूख का प्रभाव इतना है की जिस होस्टल में जाकर सरेराह स्टूडेंट्स पर जानलेवा हमला किया उसी के सामने 4 बहुमंजिला हॉस्टल लाइन से है जिसमें आये दिन सोर सराबा होता है ।जिनमे हॉस्टल एवं देर रात तक खुले रहने वाले हॉस्टल के कैफ़े, लाइब्रेरी का व्यापार एवं संचालन किया जाता हैं l

वीडियो से मिले साक्ष्य में दिखती गुंडागर्दी से स्पष्ट है की मंगल नगर में सत्कार के ८ हॉस्टल और भंवरकुआ क्षेत्र में कई पार्टनर्स के साथ मिलकर 40 से अधिक हॉस्टल का गुंडागर्दी से संचालन कर शुद्ध हॉस्टल माफ़ीयागिरी की जा रही हैं l हालांकि हैरत की बात तो यह है कि पुलिस आरोपियों की मदद करती नजर आई

- Advertisement -
Exit mobile version