इंदौर के भंवरकुआं पुलिस ने फर्जी लूट का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने कर्ज से बचने के लिए झूठी लूट की कहानी रची थी और लूट का प्रकरण दर्ज करवाया था
दरअसल पूरा मामला इंदौर के भवर कुआं थाना क्षेत्र का है जहां आरोपी ने खुद के मुंह पर मिर्च पावडर डाला और नुकिली चम्मच से खुद को चोट पहुंचाई थी राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता नौशाद जो कोहिनूर नगर के रहने वाले हैं। इसी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रिंग रोड आईटी पार्क से राजीव गांधी चौराहे तरफ जा रहा था तभी वहां से निकलते समय प्रतीक्षा ढाबा के पास तीन बदमाशो ने उसके ऊपर मिर्ची पावडर डाली और चाकू मारकर स्कूटर की डिक्की में रखे 150000 रुपए लुटकर फर्रार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए भवरकुआ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे अपनी जांच शुरू की। घटना स्थल के आसपास लोगो से इस घटना के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन लूट जैसी कोई बात सामने नहीं आई जब फरियादी नौशाद से पुलिस ने सख़्ती से पूछताछ की तो वह कुछ ही देर में टूट गया और उसने बताया कि दुकान मालिक इदरीश खान से उसने ईद के पूर्व डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे और वह लगातार अपने रुपयों की मांग कर रहा था किसी उधारी को चुकाने के लिए उसने इस नकली लूट की वारदात को अंजाम दिया
