इंदौर के बाणगंगा में रिश्तेदार की हत्या:चाकुओं से हमला किया, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के बाणगंगा इलाके में एक युवक की गुरुवार रात हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी रिश्तेदार हैं। दोनों का पहले से विवाद था। इसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना न्यू जगदीश नगर की है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय प्रिंस गौर पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपी उसके घर के पास ही रहते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 पर कॉल करके एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस से उसे एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। यहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी भी खंगालने की बात पुलिस कह रही है।

TAGGED:
Exit mobile version