इंदौर के पलासिया थाने पर आयोजन:साइबर अपराधों से बचाव के लिए पोस्टर्स, पम्पलेट्स और स्टीकर का विमोचन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता व सावधानियों को दर्शाने वाले, पोस्टर्स, पम्पलेट्स व स्टीकर का विमोचन पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा पलासिया स्थित कार्यालय में किया गया ।

Exit mobile version